लहेरियासराय टावर पर लगेगी गांधीजी की नई प्रतिमा

Updated at : 13 Feb 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

लहेरियासराय टावर पर महात्मा गांधी की खंडित प्रतिमा बदली जाएगी. नगर निगम प्रशासन वहां पर नयी प्रतिमा स्थापित करेगा.

विज्ञापन

दरभंगा. लहेरियासराय टावर पर महात्मा गांधी की खंडित प्रतिमा बदली जाएगी. नगर निगम प्रशासन वहां पर नयी प्रतिमा स्थापित करेगा. इस बावत जिलाधिकारी राजीव रोशन ने नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिया है. कहा है कि तीन माह के अंदर नयी प्रतिमा स्थापित करना सुनिश्चित करें. गांधीजी की टूटी प्रतिमा को बदलने के लिए वैश्य सूरी समाज महासंघ के अध्यक्ष अशोक नायक ने डीएम को आवेदन दिया था. प्रभात खबर ने 31 जनवरी के अंक में महात्मा गांधी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर हर साल माला चढ़ा रहा जिला प्रशासन हेडिंग से खबर प्रकाशित की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन