पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने अधिकारियों को दिया 100 उपभोक्ता जोड़ने का लक्ष्य
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित बैठक में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
दरभंगा डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की और अधिकारियों को सोलर पैनल लगाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
PM Surya Ghar Yojana: समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में बैंक अधिकारियों, विद्युत विभाग के पदाधिकारियों और अधिकृत वेंडरों को योजना के प्रभावी एवं तेज क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.
घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को करेंगे जागरूक
डीएम ने सहायक और कनीय विद्युत अभियंताओं के साथ अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर योजना की जानकारी दें और उन्हें रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें.
उन्होंने सभी वेंडरों से बैंक स्तर पर स्वीकृत, लंबित और अस्वीकृत आवेदनों की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा.
बैंकों को प्राथमिकता से ऋण स्वीकृत करने का निर्देश
बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों से कहा कि योजना के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें. बिना उचित कारण किसी भी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाए.
उन्होंने कहा कि यदि किसी आवेदन में त्रुटि हो तो वेंडर आवेदक से समन्वय कर आवश्यक संशोधन कराने के बाद दोबारा आवेदन प्रस्तुत कराएं.
प्रत्येक अभियंता को मिला 100 उपभोक्ता जोड़ने का लक्ष्य
जिलाधिकारी ने सभी सहायक और कनीय विद्युत अभियंताओं को कम से कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें योजना के तहत आवेदन के लिए तैयार करने का लक्ष्य दिया.
समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 566 उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं.
डीएम ने अधिकारियों, बैंकों और अधिकृत वेंडरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर इस संख्या में तेजी से वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, एयरलाइंस का शेड्यूल मिलते ही शुरू होगी सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राज कुमार रंजन
राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










