पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मातम
शव को कब्जे मे लेकर कागजी प्रक्रिया में जुटी पुलिस
गांव के समीप पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 55 वर्षीय इंदल सदा की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. पीड़ित परिवार को सरकारी मदद की गुहार लगाई जा रही है.
Benipur News: बहेड़ा थाना क्षेत्र की देवराम अमेठी पंचायत के नमती टोला निवासी 55 वर्षीय इंदल सदा की गांव के समीप पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई.
पुलिया के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, इंदल सदा किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान रामनगर और नमती के बीच पुलिया के पास स्थित पानी से भरे गड्ढे में अचानक गिर गए. गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूब गए.
स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, इंदल सदा अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है.
राहत राशि देने की मांग
स्थानीय मुखिया ने अंचलाधिकारी (सीओ) को घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से मिलने वाली सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मांगी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की अद्यतन रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










