दरभंगा में कृषि आधारित उद्योगों व कोल्ड चेन के विस्तार पर केंद्र सरकार करेगी पहल : सांसद गोपालजी

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से विमर्श करते सांसद गोपालजी ठाकुर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में कृषि उत्पाद आधारित उद्योगों के विस्तार, कोल्ड चेन और रोजगार सृजन पर चर्चा की. उन्होंने किसानों व युवाओं की आय बढ़ाने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में कृषि उत्पाद आधारित उद्योगों के विस्तार, खाद्य प्रसंस्करण, कोल्ड चेन और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

विज्ञापन

कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर दिया जोर

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, आधुनिक भंडारण व्यवस्था और कोल्ड चेन विकसित करने के प्रति गंभीर है. उन्होंने मखाना, फल, सब्जी, डेयरी, मत्स्य तथा अन्य कृषि उत्पादों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और मूल्य संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया.

उन्होंने कहा कि इससे किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और युवाओं की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

पीएमएफएमई योजना का अधिक लाभ दिलाने की मांग

गोपालजी ठाकुर ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिककरण (PMFME) योजना के तहत अधिक से अधिक उद्यमियों को बैंक ऋण, क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी, प्रशिक्षण, पैकेजिंग और विपणन सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

मिथिला की परंपरा के अनुसार किया सम्मान

मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र और प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मान किया.

यह भी पढ़ें: एनएच-27 फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन