Darbhanga News: एनएच-27 फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में एनएच-27 पर फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी बरामद की गई है।

विज्ञापन

Simri Firing Case: एनएच-27 पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवारों को घायल करने के मामले में दरभंगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

28 जुलाई को हुई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को मब्बी थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप और सिमरी थाना क्षेत्र के कंशी चौक के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने फायरिंग कर दो बाइक चालकों को घायल कर दिया था. घटना को लेकर मब्बी और सिमरी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

साइड नहीं देने पर चलाई गोली

जांच के दौरान पुलिस ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा निवासी ऋषिकेश कुमार महतो को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि बाइक चालकों द्वारा रास्ता नहीं देने से नाराज होकर उसने उन पर गोली चला दी थी.

साथी के पास से बरामद हुई पिस्तौल

पूछताछ में ऋषिकेश ने बताया कि घटना के बाद उसने इस्तेमाल की गई पिस्तौल अपने साथी मनीष कुमार महतो को दे दी थी. इसके आधार पर पुलिस ने कमतौल थाना क्षेत्र के मगरथ गांव के समीप छापेमारी कर मनीष कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया.

तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

हथियार बरामदगी का अलग मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार के संबंध में केवटी थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन