तालाब में पलटी स्कॉर्पियो से निकली शराब की बड़ी खेप, 313 लीटर विदेशी शराब बरामद
जब्त शराब ले जाते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
कमतौल के टेकटार में एसएच-75 के किनारे एक तालाब में पलटी स्कॉर्पियो से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. 313.5 लीटर शराब जब्त की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार में एसएच-75 के किनारे तालाब में पलटी एक स्कॉर्पियो से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. घटना शनिवार देर रात की है.
तालाब में पलटी स्कॉर्पियो पर पड़ी ASI की नजर
जानकारी के अनुसार हरिहरपुर में विश्वकर्मा पूजा से लौट रहे कमतौल थाना के एएसआइ रवींद्र प्रसाद ने टेकटार दुर्गा मंदिर के आगे एसएच-75 के किनारे तालाब में एक स्कॉर्पियो पलटी हुई देखी.
उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाने को दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन के अंदर शराब की बड़ी खेप मिली.
स्कॉर्पियो से 313.5 लीटर विदेशी शराब बरामद
थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि स्कॉर्पियो से कुल 313.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. इसमें रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 154 बोतल और 180 एमएल की 1100 बोतल शामिल हैं.
पुलिस ने स्कॉर्पियो और शराब को जब्त कर लिया है.
वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी
पुलिस ने वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस शराब की खेप कहां से लायी जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
ताजपुर में सड़क किनारे घायल मिले युवक की मौत, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए