Darbhanga: दशहरा में श्यामा मंदिर एवं रैन बसेरों में श्रद्धालु कर सकेंगे विश्राम

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं भाइचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

दरभंगा. समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं भाइचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसमें डीएम ने कहा कि वैकल्पिक पार्किंग, लाइटिंग, पानी लीकेज आदि को लेकर दिये गये सुझाव पर कार्रवाई की जाएगी. अग्निशमन पदाधिकारी को सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी पूजा पंडाल में बिजली का तार चेक करने को कहा. मूर्ति विसर्जन के समय गोताखोर को चिन्हित करने एवं तालाब में बैरीकेडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. सीएस से कहा कि सभी पूजा पंडाल में मेडिकल किट की व्यवस्था करें. श्रद्धालुओं के विश्राम की व्यवस्था श्यामा मंदिर और नगर निगम के रैन बसेरा में करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि चट्टी पर में 27 सितंबर से श्रद्धालुओं के लिए रोड खोल दिया जाएगा. मेला और त्योहार में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहेगी.

कंट्रोल रूम का किया जायेगा गठन

डीएम ने कंट्रोल रूम का गठन करने को कहा. सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं बाहर निकलने के लिए अलग-अलग गेट बनाने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में 17 स्थलों पर रावण वध की सूचना है, जहां विधि व्यवस्था संधारण के लिए मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. बताया गया कि 22 सितंबर को कलश स्थापना एवं दो अक्तूबर को विजयादशमी है.

चप्पे-चप्पे पर प्रतिनियुक्त किये जायेंगे पुलिस बल

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि जिले में काफी संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है. चप्पे चप्पे पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जो 24 घंटे निगरानी करते रहेंगे. अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी. सभी पूजा पंडाल में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. बाइक गश्ती दल सक्रिय रहेगा.कहा कि विधि व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर दो पालियों में साफ सफाई की जाएगी. खराब लाइट एवं खराब सीसीटीवी कैमरा दुरुस्त करा लिया जायेगा. एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि बाजार समिति शिवधारा में यातायात को लेकर विशेष ध्यान रहेगा. बैठक में मेयर अंजुम आरा, डिप्टी मेयर नाजिया हसन, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, राकेश रंजन, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, श्याम किशोर प्रधान, सुनीति रंजन दास,अशोक नायक, रीता सिंह, सुनील कुमार मंडल, बलराम कुमार, अंकुर गुप्ता, नवीन खटीक, सुजीत मल्लिक,राजीव प्रकाश मधुकर, राकेश कुमार, शाहनवाज कमर, नवीन सिन्हा, शशि कुमार नीलू, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, विपिन कुमार राय, विनय कुमार दास, सुभाष महतो, विष्णु चंद्र पप्पू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन