Darbhanga News: भगवान गणपति के दर्शन-पूजन को दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:34 PM
Darbhanga News:प्रखंड क्षेत्र के सुपौल बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जा रहा है.
Darbhanga News: बिरौल. प्रखंड क्षेत्र के सुपौल बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में भगवाप गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया जा रहा है. पूजा-पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. पूजा की समाप्ति में अब दो दिन शेष रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गयी है. शाम ढलते ही पंडालों में तांता लग जाता है. वनदेवीनगर पूजा स्थल पर नवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. गणपति को विशेष भोग लगाया जायेगा. पूजा समिति के सदस्य विनोद बंपर ने बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारी की गई है. इधर, मंदिर घाट, वाल्मीकि नगर एवं खेवा टोल के पूजा स्थलों पर आयोजन समिति की ओर से पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं. श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए अलग-अलग प्रकार की व्यवस्था है. इसी क्रम में दाथ, नौडेगा और पटनिया के पूजा स्थलों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न मनोरंजन के साधनों का आयोजन हो रहा है. ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से इन आयोजनों का माहौल और भी जीवंत हो उठा है.पूरे क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु पूरी आस्था और उल्लास के साथ गणपति बप्पा के दर्शन व पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










