दरभंगा वेदर: बारिश की नहीं है उम्मीद, तेज धूप से बेहाल होंगे लोग

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga Weather update 18 may heatwave temperature news

आसमान में निकला सूरज

Darbhanga Weather: दरभंगा में 18 मई को तेज गर्मी और उमस का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है. डॉक्टरों ने लोगों को धूप और लू से बचाव की सलाह दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga Weather: दरभंगा जिले में रविवार को गर्मी का असर और बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को भारी उमस और तपिश झेलनी पड़ सकती है.

36 से 38 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

पूर्वानुमान के मुताबिक दरभंगा में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए लगातार तरल पदार्थ लेने को कहा गया है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन