Darbhanga: रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

मृतक ऋषभ कुमार की फाइल फोटो

लहेरियासराय-दरभंगा रेलखंड पर बुधवार सुबह 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

Darbhanga News: लहेरियासराय-दरभंगा रेलखंड पर बुधवार सुबह 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शाहगंज बेता (वार्ड 35) निवासी सजीत कुमार के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

​परीक्षा देकर लौटा था छात्र

परिजनों के मुताबिक, ऋषभ मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौटा था. शाम को वह दोस्तों के साथ बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं आया. रात 12 बजे तक उसके मोबाइल पर रिंग जाती रही, फिर फोन स्विच ऑफ हो गया. बुधवार सुबह गुमटी नंबर 21 और 22 के बीच उसका शव मिला. घटनास्थल से ऋषभ का मोबाइल गायब है, जबकि उसका कवर पुलिस ने बरामद किया है.

​परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

ऋषभ अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पढ़ाई में होनहार था. परिजनों ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और वह नशा भी नहीं करता था. मोबाइल का गायब होना और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

पुलिस ने क्या बताया

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

दरभंगा के बहादुरपुर से पुरुषोत्तम चौधरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन