दरभंगा: दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, पति फरार

Updated:
विज्ञापन
Family members of deceased pregnant woman at DMCH Darbhanga

मृतिका की फाइल फोटो

दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: बिशनपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर घाट रुपौली वार्ड संख्या-3 में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप

मृतका की पहचान सविता कुमारी देवी के रूप में हुई है, जो पवन कापर की पत्नी थीं.

रविवार को डीएमसीएच पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतका के भाई लाल बाबू केवट और रोहित कुमार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया.

शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप

परिजनों ने बताया कि सविता की शादी 21 अप्रैल 2024 को बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र निवासी रामबाबू केवट की पुत्री के रूप में पवन कापर से हुई थी.

आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे. इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

साढ़े तीन लाख रुपये मांगने का आरोप

मृतका के भाइयों का आरोप है कि पति, सास, जेठ और जेठानी मिलकर सविता के साथ मारपीट करते थे.

परिजनों के अनुसार ससुराल पक्ष साढ़े तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर साजिश के तहत सविता की फंदे से लटका कर हत्या कर दी गई.

रात में मिली तबीयत खराब होने की सूचना

मायके पक्ष ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे सास द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि सविता की तबीयत खराब है. जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव चौकी पर रखा हुआ था.

इसके बाद बिशनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

पति घर छोड़कर फरार

परिजनों के अनुसार सविता गर्भवती थी और दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटी थी. घटना के बाद पति पवन कापर घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन