दरभंगा: बिनोबानगर में विवाहिता का मिला शव, संतान न होने पर हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News Newlywed woman found dead in ghanshyampur in laws accused of murder

मामले की जांच करती पुलिस

Darbhanga News: घनश्यामपुर में 25 वर्षीय नवविवाहिता रेखा देवी की संदेहास्पद मौत. पिता ने सास-ससुर पर संतान न होने को लेकर प्रताड़ित करने और पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के घनश्यामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga News: घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के भदौन गाँव के बिनोबानगर में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतिका की पहचान बिनोबानगर निवासी सीतानन्द की 25 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृत्तिका के पिता बरगांव निवासी पीताम्बर पासवान ने बताया कि उन्हें बेटी की मौत की जानकारी दूसरे गाँव से मिली. जब वे बेटी के ससुराल पहुँचे, तो रेखा की लाश घर के बरामदे पर पड़ी थी. उसके गले पर कटे का निशान और शरीर पर चोट के जख्म थे. पिता का आरोप है कि सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रस्सी से टांग दिया.

संतान न होने पर प्रताड़ना

परिजनों के मुताबिक, रेखा की शादी 7 मार्च 2025 को हुई थी. शादी के बाद संतान नहीं होने के कारण पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले उसे लगातार ताना मारते थे और प्रताड़ित करते थे. परिजनों का दावा है कि इसी विवाद को लेकर रेखा की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की तैयारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, थानाध्यक्ष आलोक कुमार, बीडीओ मिहिर मयंक, सीओ अभिषेक आनंद और एसआई सतीश कुमार व अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. फिलहाल, मृतिका का पति मध्य प्रदेश में है, जबकि सास-ससुर और अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन