Darbhanga News: जनगणना कार्य में लापरवाही नहीं होगी, निरीक्षण के दौरान सख्त दिखे बीडीओ

निरीक्षण करते BDO
Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने दिनमो पंचायत में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मकान सूचीकरण की जांच की और प्रगणकों को ऑनलाइन पोर्टल पर तेजी से कार्य करने का सख्त निर्देश दिया. जानिए खबर विस्तार से…
Darbhanga News: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत दिनमो पंचायत में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यों का प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ललन कुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने फील्ड में चल रहे कार्यों की बारीकी से जांच की और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
मकान सूचीकरण कार्य की हुई गहन जांच
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने मकान सूचीकरण (House Listing) के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने प्रगणकों द्वारा भरे जा रहे आंकड़ों और पोर्टल पर की जा रही प्रविष्टि का मिलान किया. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि आंकड़ों के संकलन में किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपलोडिंग में लाएं तेजी
बीडीओ श्री चौधरी ने मौके पर मौजूद पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता है. उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की गति बढ़ाने को कहा ताकि प्रथम चरण का लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सके. निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार सहित कई प्रगणक उपस्थित थे.
दरभंगा से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










