Darbhanga News: केवटी में देर रात फायरिंग से दहशत, खोखा और कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News-keoti-firing-behatbara-village-liquor-smugglers-rivalry-police-investigation (1)

केवटी थाना

Darbhanga News: केवटी थाना क्षेत्र के बेहटबारा गांव में देर रात दो अपराधियों ने गोलीबारी की. शराब तस्करों की आपसी गुटबाजी से जोड़कर देखी जा रही इस घटना के बाद पुलिस ने मौके से खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Darbhanga News: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के बेहटबारा गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. वारदात की सूचना मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष सदन राम ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शराब तस्करों के बीच गुटबाजी

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार की देर रात दो अपराधी बेहटबारा गांव पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद आसानी से फरार हो गए. ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में शराब तस्करों के बीच अक्सर गुटबाजी और हिंसक झड़पें होती रहती हैं. चर्चा यह भी है कि केवटी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप कुछ महीने पहले हुए गोलीकांड का आरोपी ही इस वारदात में शामिल था.

ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे खोखा और जिंदा कारतूस

फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और दो पिलेट (गोली का अगला भाग) सौंपे हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है और साक्ष्य के रूप में खोखा मिला है. ग्रामीणों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी.

दरभंगा के केवटी से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन