दरभंगा: नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Darbhanga News:दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पोहद्दी बेला गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बाद में उन्हें छुड़ाने थाने पहुंचे एक युवक के पिता भी नशे में पाए गए, जिसके बाद तीनों को बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

दरभंगा के घनश्यामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Darbhanga News: स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोहद्दी बेला गांव से शराब के नशे में धुत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया.

बाजार में हंगामा करते पकड़े गए दो युवक

पुलिस के अनुसार पोहद्दी बेला गांव निवासी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद आजाद नशे की हालत में पोहद्दी बाजार में हंगामा कर रहे थे. इसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस की नजर उन पर पड़ी और दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में दोनों के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई.

पुत्र को छुड़ाने पहुंचे पिता भी निकले नशे में

कुछ देर बाद मोहम्मद मकबूल अपने पुत्र को छुड़ाने थाने पहुंचे. पुलिस के अनुसार वह भी शराब के नशे में थे और थाना परिसर में हंगामा करने लगे. संदेह होने पर उनकी भी ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया.

उत्पाद विभाग के हवाले किए गए आरोपी

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपितों की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन