दरभंगा: पीएचईडी की बैठक में बिफरे डीएम, खराब चापाकलों को तुरंत दुरुस्त करने का अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News Dm kaushal kumar meeting drinking water crisis pledge tanker supply

जिलाधिकारी,( दरभंगा) कौशल कुमार

Darbhanga News: पेयजल संकट को लेकर डीएम कौशल कुमार ने पीएचईडी अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बोरिंग व पाइपलाइन कार्य तेज करने, खराब चापाकल ठीक करने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी सप्लाई करने का सख्त निर्देश दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: समाहरणालय में बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने पीएचईडी (PHED) के अभियंताओं और संवेदकों के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. डीएम ने दोटूक लहजे में कहा कि जिले में पेयजल संकट उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कनीय अभियंताओं को सभी लंबित बोरिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया ताकि भीषण गर्मी के मौसम में आम लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.

सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे प्याऊ, जरूरत पड़ने पर टैंकर से होगी जलापूर्ति

डीएम ने बहादुरपुर, बेनीपुर, सिंहवाड़ा, जाले और केवटी प्रखंडों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में प्याऊ स्थापित किए जाएं. इसके साथ ही जिस क्षेत्र से भी पेयजल संकट की सूचना प्राप्त हो, वहां बिना किसी देरी के तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए. संवेदकों को कार्य में तेजी लाने और अतिरिक्त कार्यबल (लेबर) लगाने का निर्देश दिया गया है.

बिरौल समेत अन्य प्रखंडों के लिए विशेष अनुश्रवण टीम का गठन

पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की शिकायत या शिथिलता मिलने पर डीएम ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने बिरौल सहित अन्य संवेदनशील प्रखंडों में चल रही योजनाओं के अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया. पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति कार्यों में तेजी लाने और बंद पड़े या खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने को कहा गया है. सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन