Darbhanga News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जलती चिता बुझाकर शव को निकाला बाहर

Updated:
विज्ञापन
darbhanga news

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Darbhanga News: दरभंगा के महिशौत गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले बिना सूचना शव जला रहे थे.पुलिस ने जलती चिता बुझाकर शव निकाला और ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले में कुशेश्वरस्थान पूर्वी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है.तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के महिशौत गांव में 30 वर्षीय विवाहिता अंजली देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से ससुराल वालों ने बिना मायके पक्ष को सूचना दिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया.हालांकि, गुप्त सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव के अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका अंजली देवी महिशौत गांव निवासी नंदन चौपाल की पत्नी थी.अंजली की मां और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है.उन्होंने बताया कि साक्ष्य छुपाने के लिए चोरी-छिपे दाह संस्कार किया जा रहा था.परिजनों ने प्रशासन से न्याय और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

दंडाधिकारी की मौजूदगी में चिता से निकाला शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए तिलकेश्वर थानाध्यक्षकेशरीनन्द कुमार राम पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पहुंचे.पुलिस ने तत्काल जलती चिता की आग पर पानी डलवाकर उसे बुझाया.इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव के अवशेषों को चिता से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (DMCH) भेज दिया गया.

एफएसएल टीम बुलाई गई, ससुर हिरासत में

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह संदिग्ध है.मौत की असल वजह जानने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएगी.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर शंभू चौपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन