Darbhanga News: अपराध की साजिश रचते दो बदमाश गिरफ्तार, देसी पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: अपराध की साजिश रचते दो बदमाश गिरफ्तार, देसी पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद

दो बदमाश गिरफ्तार, देसी पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के कदमटोली गाछी में अपराध की साजिश रच रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.आरोपियों के पास से देसी पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद हुई है.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के केवटी से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र से एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है.केवटी थाना पुलिस ने कदमटोली मंदिर के समीप एक गाछी (बगीचे) में छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.इस गुप्त सूचना आधारित त्वरित कार्रवाई का नेतृत्व केवटी के थानाध्यक्ष सदन राम स्वयं कर रहे थे.पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है.

गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सदन राम ने की घेराबंदी

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि कदमटोली गांव के पास गाछी में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं.सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई.पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया.

कयामचक और मझिगामा के रहने वाले हैं आरोपी, रहा है आपराधिक इतिहास

पकड़े गए आरोपियों की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के कयामचक निवासी विकास कुमार यादव और मझिगामा गांव निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में की गई है.तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल होने वाली अपाचे बाइक जब्त की गई.थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार विकास कुमार यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.वहीं दूसरा आरोपी सुनील कुमार यादव हाल ही में कमतौल क्षेत्र के एक शादी समारोह में सरेआम पिस्टल लहराने के मामले में भी संलिप्त था.पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन