दरभंगा: तस्करों के मंसूबे नाकाम, अलीनगर पुलिस ने जब्त की 1350 लीटर नेपाली शराब
Published by : Aniket Kumar Updated At : 03 Jun 2026 1:52 PM
जब्त शराब के साथ पुलिसकर्मी
Darbhanga News: अलीनगर पुलिस ने गोरखा गांव में छापेमारी कर 1350 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है. 4500 बोतल शराब 130 कार्टून और 30 बोरों में छिपाकर रखी गई थी. पुलिस तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…
दरभंगा के अलीनगर से एम ए सारिम की रिपोर्ट
Darbhanga News: दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने गोरखा गांव स्थित पानी टंकी के पीछे छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप को जब्त किया. बरामदगी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.
गोरखा गांव में मिली शराब की बड़ी खेप
अलीनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोरखा गांव में पानी टंकी के पीछे बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया. जांच के दौरान सफेद रंग के बोरों में छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई.
4500 बोतल शराब जब्त
पुलिस के अनुसार 300 एमएल क्षमता वाली कुल 4500 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई है. यह शराब 130 कार्टून में पैक थी, जिन्हें 30 बड़े बोरों में छिपाकर रखा गया था. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 1350 लीटर बताई गई है.
वीडियोग्राफी के साथ हुई कार्रवाई
बरामदगी के दौरान पुलिस ने पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई. इसके बाद शराब को विधिवत शीलबंद किया गया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसकी थी और इसे कहां भेजने की तैयारी की जा रही थी.
तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










