Darbhanga: पारिवारिक विवाद में पिता बना हमलावर, बेटे की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Father attacks son in Biridipur Darbhanga

घायल बेटा मिथुन पंडित

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने बेटे पर दबिया से हमला कर दिया. घायल युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है और आरोपी पिता गिरफ्तार कर लिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित बिरदीपुर गांव में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक पिता ने अपने ही बेटे पर दबिया से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

जमीन और जेवर को लेकर हुआ विवाद

घटना को लेकर बिरदीपुर वार्ड संख्या-07 निवासी दीपलाल पंडित की पत्नी उषा देवी ने सिमरी थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उनके ससुर नारायण पंडित अपनी बहन उर्मिला देवी के यहां फेंट कमलपुर, मधुबनी गए थे. वहां उन्होंने करीब 30 भर चांदी का हंसली, एक भर सोने का मंगलसूत्र और जमीन से जुड़े कागजात अपनी बहन को सौंप दिए.

आरोप है कि बहन द्वारा नारायण पंडित को उकसाया गया कि यदि कोई इसका विरोध करे तो उसे खत्म कर दिया जाए.

बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे पर हमला

परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर लौटने के बाद नारायण पंडित अपनी पत्नी निर्मला देवी से झगड़ा और मारपीट करने लगे. इसी दौरान वह कह रहे थे कि जमीन और जेवर जिसे चाहेंगे, उसे देंगे.

घर में हो-हल्ला सुनकर उनका 22 वर्षीय पुत्र मिथुन पंडित मौके पर पहुंचा और विवाद शांत कराने का प्रयास करने लगा. आरोप है कि इसी दौरान नारायण पंडित अचानक उग्र हो गए और हाथ में लिए दबिया से मिथुन की गर्दन और गाल पर वार कर दिया.

हमले में मिथुन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया. आसपास के लोग उसे तुरंत सिंहवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

आरोपी पिता गिरफ्तार, हथियार बरामद

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नारायण पंडित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दबिया भी बरामद कर लिया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं गांव में घटना को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन