Darbhanga DMCH OPD: 18 मई को कौन डॉक्टर रहेंगे ड्यूटी पर? सूची जारी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga DMCH OPD doctor duty roster emergency labour room sncu 18 may

दरभंगा डीएमसीएच

Darbhanga DMCH OPD: दरभंगा डीएमसीएच प्रशासन ने 18 मई के लिए इमरजेंसी, लेबर रूम और एसएनसीयू का डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. मरीजों और परिजनों को अस्पताल आने से पहले संबंधित विभाग में तैनात डॉक्टरों की जानकारी देखने की सलाह दी गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga DMCH OPD: दरभंगा के डीएमसीएच प्रशासन ने सोमवार, 18 मई के लिए इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम और एसएनसीयू में डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. रविवार को नियमित ओपीडी सेवा बंद रहने की वजह से मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती की है. खासतौर पर इमरजेंसी इलाज, प्रसव सेवाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.

डीएमसीएच प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि अस्पताल आने से पहले संबंधित विभाग में किस डॉक्टर की ड्यूटी है, इसकी जानकारी जरूर देख लें. इससे इलाज कराने में आसानी होगी और मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इमरजेंसी, लेबर रूम और एसएनसीयू में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके. 

देखें डॉक्टरों की पूरी लिस्ट…

मेडिसिन विभाग- डॉ यू सी झा

सर्जरी विभाग- डॉ जगदीश चंद्रा

नेत्र विभाग – डॉ निशांत कुमार

इएनटी विभाग – डॉ ओजैर

शिशु रोग विभाग- डॉ रिजवान हैदर

ऑर्थोपैडिक – डॉ गोविंद मोहन जी

गायनी विभाग- डॉ पूजा महासेठ

स्कीन एंड भीडी- डॉ उदय कुमार उदयन

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन