मिथिलांचल को बड़ी सौगात, दरभंगा एयरपोर्ट को मिलेगा हाईवे से सीधा रास्ता, ट्रंपेट इंटरचेंज को मिली मंजूरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Jan 2026 9:23 PM
AI फोटो
Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट को राष्ट्रीय राजमार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी देने की दिशा में केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है. NH-27 पर ट्रंपेट इंटरचेंज और अंडरपास के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी गई है. इससे एयरपोर्ट तक चार लेन की सुगम और तेज सड़क सुविधा मिलेगी.
Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दरभंगा में NH-27 पर ट्रंपेट इंटरचेंज और अंडरपास के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है. इस परियोजना का मकसद दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव को चार लेन सड़क से सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है.
आदेश में क्या कहा गया
मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए इंटरचेंज का निर्माण तत्काल आवश्यक है. इस कार्य को बिहार सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप NHAI द्वारा शीघ्र शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही दरभंगा-जयनगर और आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे के बीच NH-27 के लगभग 4 किलोमीटर हिस्से को विकास योजना के तहत शामिल करने की बात कही गई है. इस खंड पर यातायात सिमुलेशन स्टडी भी कराई जाएगी, ताकि भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर डिजाइन तैयार किया जा सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या फायदा होगा
मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत राष्ट्रीय राजमार्ग कोष से खर्च की जाएगी. इससे राज्य सरकार पर किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ का दबाव नहीं पड़ेगा. इससे न केवल एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होगी, बल्कि दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी अधिक सुरक्षित बनेगी.
ट्रंपेट इंटरचेंज बनने से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी. यह परियोजना मिथिलांचल क्षेत्र के आर्थिक विकास, पर्यटन और निवेश को भी नई गति मिलेगी. अब NHAI द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: गंगा पर बनेगा 4 किमी लंबा रेल पुल, विक्रमशिला से कटारिया तक बिछेंगी पटरियां, भागलपुर से झारखंड का सफर होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










