Darbhanga : रामनवमी पर जुलूस निकलनेवाले मार्गों की आज से होगी विशेष सफाई

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : रामनवमी पर जुलूस निकलनेवाले मार्गों की आज से होगी विशेष सफाई

रामनवमी पर निकलनेवाले जुलूस के मार्गों की नगर निगम प्रशासन विशेष साफ-सफाई करायेगा.

विज्ञापन

सड़क किनारे ईंट-पत्थरों को हटाने के साथ चूना-ब्लिचिंग का होगा छिड़काव खराब लाइटों के साथ सीसीटीवी को दुरूस्त करायेंगे अभियंता Darbhanga : दरभंगा. रामनवमी पर निकलनेवाले जुलूस के मार्गों की नगर निगम प्रशासन विशेष साफ-सफाई करायेगा. नालाें से निकाले गये मलबे को हटाने व एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर सड़क किनारे रखे ईंट-पत्थरों आदि को हटाया जाएगा. पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था की जाएगी. गली-मोहल्लाें व सड़कों की खराब पड़ी लाइटों तथा सीसीटीवी को दुरुस्त कराने का टास्क अभियंताओं को दिया गया है. कार्य सुचारू रुप से सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों व कर्मियों की जिम्मेवारी नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने तय कर दी है. बताया गया है कि शनिवार और रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. बता दें कि सम्राट अशोक जयंती तथा रामनवमी के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है. मिलान स्थल पर तीन जमादारों की ड्यूटी कोतवाली थाना के समीप स्थित मिलान स्थल की साफ-सफाई के लिए तीन जमादारों की ड्यूटी लगाई गई है. वार्ड 21, 25 एवं 26 के जमादार पर्याप्त संख्या में झाड़ूकश कर्मियों के साथ उपस्थित रहकर जुलूस से जमा होने वाले कचरों का निस्तारण कराएंगे. वार्ड 10 में दरभंगा टावर की सड़कों पर जमा होने वाले कूड़ा हटाने का काम जमादार मनोज राम कराएंगे. जोन प्रभारी गौतम राम, राकेश कुमार, मुन्ना राम भ्रमणशील रह कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे. साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण स्वास्थ्य प्रभारी श्याम दास करेंगे. वाहनों, पानी के टैंकरों, एंटी लार्वा रसायन, चूना-ब्लिचिंग वाहन सह गोदाम प्रभारी सूरज कुमार को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ व एइ सउद आलम सभी कार्यों का भ्रमणशील रहकर अनुश्रवण करेंगे. वरीय प्रभार में उपनगर आयुक्त मो. फिरोज रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन