दरभंगा: शुभंकरपुर में नदी में डूबने से छठी के छात्र की मौत, सुबह बरामद हुआ शव

Updated:
विज्ञापन
नदी में डूबने से छठी कक्षा के छात्र की मौत, सुबह मिला शव

दरभंगा: शुभंकरपुर में नदी में डूबने से छठी के छात्र की मौत, सुबह बरामद हुआ शव

दरभंगा के शुभंकरपुर में बारिश के दौरान दोस्तों संग नदी में नहाने गया छठी कक्षा का छात्र डूब गया. परिजनों की रात भर की तलाश के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Darbhanga Drowning News: नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर में नदी में नहाने गए एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से लापता छात्र की परिजनों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बुधवार की सुबह नदी से शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम छा गया.

बारिश के दौरान दोस्तों संग नहाने गया था नीरज

मृतक की पहचान शुभंकरपुर निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो छठी कक्षा का छात्र था. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को बारिश के दौरान नीरज दोस्तों संग नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. साथी बच्चों की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी. नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पुलिस के अनुसार मामला नदी में डूबने से मौत का प्रतीत होता है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, दो पालियों में चलेंगे जिले के 47 सरकारी स्कूल


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन