Darbhanga School Shift: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, दो पालियों में चलेंगे जिले के 47 सरकारी स्कूल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Darbhanga School Shift: जिले के 47 मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय अब दो पालियों में चलेंगे. डीईओ विद्यानंद ठाकुर ने आठ से कम कमरों वाले स्कूलों में छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए पढ़ाई बाधित न होने के लिए यह आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

दरभंगा से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga School Shift: जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विद्यानंद ठाकुर ने जिले के 47 मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से दो पाली (डबल शिफ्ट) में संचालित करने का बड़ा आदेश जारी किया है. यह निर्णय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की जांच रिपोर्ट, विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना और छात्रों की अत्यधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इस व्यवस्था से स्कूलों में संसाधनों की कमी के बावजूद पठन-पाठन को बेहतर बनाया जा सकेगा.

आठ से कम कमरे वाले स्कूलों के लिए निर्देश

डीईओ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या के मुकाबले आठ से कम कमरे उपलब्ध हैं, वहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई किसी भी स्तर पर बाधित नहीं हो, इसके लिए दो पाली में संचालन का सख्त निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही सभी विद्यालयों में ई-शिक्षा कोष पोर्टल के अनुरूप शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति और शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. डीइओ ने संबंधित विद्यालय प्रधानों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

प्रखंडवार दो पाली में चलने वाले प्रमुख विद्यालयों की सूची

  • दरभंगा सदर: उर्दू मध्य विद्यालय सारामोहनपुर हिंदी/उच्च माध्यमिक विद्यालय सारामोहनपुर, मध्य विद्यालय मब्बी/उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहबाजपुर (मब्बी), उर्दू मध्य विद्यालय हरिपुर/उच्च माध्यमिक विद्यालय शिशो पूर्वी, उर्दू मध्य विद्यालय मोधोपट्टी/उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोधोपट्टी, उर्दू मध्य विद्यालय महम्मदपुर पट्टी/उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महम्मदपुर पट्टी.
  • सिंहवाड़ा (4): मध्य विद्यालय सिंहवाड़ा/उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहवाड़ा उत्तरी, मध्य विद्यालय रस्तापुर निस्ता/उच्च माध्यमिक विद्यालय निस्ता, मध्य विद्यालय भराठी/उच्च माध्यमिक विद्यालय भराठी, मध्य विद्यालय पिपरा/उच्च माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर.
  • कुशेश्वरस्थान (1): मध्य विद्यालय मसानखोन/उच्च माध्यमिक विद्यालय मसानखोन.
  • हायाघाट (4): मध्य विद्यालय व अन्य स्कूल.

    ये भी पढ़ें: केनरा बैंक मैनेजर का संदिग्ध शव मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन