शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपित गिरफ्तार
दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.
Darbhanga crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
आपके शहर में
Blackmail video viral: मधुबनी जिले का रहने वाला है मुख्य आरोपी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल अंतर्गत जरैल गांव निवासी शंभू कुमार सहनी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
शादी का झांसा देकर दो महीने तक रखा साथ
पीडिता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित ने उससे शादी करने का झूठा झांसा दिया और पिछले दो महीनों से उसे अपने साथ रखा. इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया और बाद में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा.
ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
घटना की भनक लगते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपित को दबोच लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी व न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
यह भी पढ़ें... मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना, घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता करेंगी गैर संचारी रोगों की जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए