begusarai bank manager: केनरा बैंक मैनेजर का संदिग्ध शव मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

begusarai bank manager: केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक ब्रजमोहन का शव किराये के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला. पटना के रहने वाले मृतक के पिता ने कमरे में खून के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई है.

विज्ञापन

दरभंगा से सतीश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

begusarai bank manager: केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक ब्रजमोहन उर्फ गुड्डू (35 वर्ष) का शव उनके किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दरभंगा के डीएमसीएच (DMCH) में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद मृतक के पिता ने अपने पुत्र की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

किराये के कमरे में मिला सड़-गल चुका शव

मृतक ब्रजमोहन मूल रूप से पटना जिले के पचरुखिया थाना क्षेत्र के बाली गांव के रहने वाले थे और पिछले ढाई साल से बेगूसराय के रतनपुर थाना अंतर्गत महादपुर स्थित केनरा बैंक शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. वे बेगूसराय के निराला नगर मोहल्ला स्थित एक मकान में किराये पर अकेले रहते थे. रविवार को बैंक के एक कर्मी ने परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा खुला था और ब्रजमोहन का शव काफी हद तक सड़-गल चुका था.

कमरे और बाथरूम में मिले खून के निशान

पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कमरे और बाथरूम के अंदर खून के निशान पाए गए हैं, साथ ही सिर के बाल भी उखड़े हुए थे. इससे साफ प्रतीत होता है कि घटना कई दिन पहले हुई है. परिजनों ने बताया कि ब्रजमोहन से उनकी आखिरी बार बातचीत 24 जून को हुई थी. उन्हें यह भी जानकारी मिली कि ब्रजमोहन पिछले एक महीने से बिना किसी स्वीकृत अवकाश के बैंक नहीं जा रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दाहिने पैर से दिव्यांग ब्रजमोहन अपने पीछे पत्नी जूही सिंह और सात वर्षीय पुत्र आदविक को छोड़ गए हैं. घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को बेगूसराय सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किया था. फिलहाल पुलिस मामले की हर बिंदु पर गहनता से छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: डीएम कौशल कुमार ने की भगवान शिव की आराधना, जिले की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन