dm performs rudrabhishek: डीएम कौशल कुमार ने की भगवान शिव की आराधना, जिले की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना करते डीएम

dm performs rudrabhishek: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रविवार को सपरिवार विश्व प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जिले की समृद्धि की कामना की. मौके पर मंदिर न्यास समिति द्वारा उन्हें पाग और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट 

dm performs rudrabhishek: दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी और बच्चों के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की. वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान में उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की. डीएम के मंदिर आगमन को लेकर आम श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडा बाबूकांत झा ने संपन्न कराया अनुष्ठान

मंदिर परिसर में न्यास समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पंडा बाबूकांत झा ने वैदिक परंपरा के अनुसार जिलाधिकारी और उनके परिवार से रुद्राभिषेक कराया. पूरे अनुष्ठान के दौरान शिव मंत्रों के मधुर उच्चारण और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद मंदिर न्यास समिति के पंडा बाबूकांत झा और सदस्य संतोष पोद्दार ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप डीएम कौशल कुमार और उनके परिवार को पारंपरिक पाग व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया. साथ ही बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर का आकर्षक स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

एसडीओ और बीडीओ समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

इस पावन अवसर पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह बिरौल एसडीओ शशांक राज, बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद सहित पंडा समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर मिथिला की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है और ऐसे पावन स्थलों से समाज को सकारात्मक व आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन