बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला
बघौल गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि गांव के सात लोगों ने लाठी-रॉड से एक महिला समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Jale Assault News: देवरा-बंधौली पंचायत के बघौल गांव में गली का रास्ता रोककर बाइक लगाने के मामूली विवाद में महिला समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बघौल निवासी ब्रह्मदेव चौपाल की पत्नी लालो देवी के डीएमसीएच में दिए गए फर्द बयान के आधार पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में गांव के सात लोगों को नामजद किया गया है.
पंचायती के लिए जा रहे लोगों पर लाठी-रॉड से हमला
प्राथमिकी के अनुसार, आठ जुलाई की रात बाइक लगाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद सुलझाने के लिए ग्रामीण पंचायती के उद्देश्य से जा रहे थे, तभी आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया. पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनके पुत्र के पैर पर धारदार हथियार से वार किया गया.
बीच-बचाव करने आए स्वजनों को भी पीटा, जांच में जुटी पुलिस
बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पति और पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की गई. घटना के दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को डीएमसीएच रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: दरभंगा: शुभंकरपुर में नदी में डूबने से छठी के छात्र की मौत, सुबह बरामद हुआ शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










