दरभंगा: कमरे कम, बच्चे ज्यादा, 47 स्कूलों में अब दो पालियों में होगी पढ़ाई, डीईओ ने जारी किया आदेश
दरभंगा: कमरे कम, बच्चे ज्यादा, 47 स्कूलों में अब दो पालियों में होगी पढ़ाई, डीईओ ने जारी किया आदेश
दरभंगा में छात्र संख्या अधिक होने और कक्षाओं की कमी के चलते 47 स्कूलों में अब दो पालियों में पढ़ाई होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश जारी किया है।
Darbhanga School Shifts: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले के 47 मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से दो पालियों में पठन-पाठन संचालित करने का आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि जिन विद्यालयों में मात्र 12 या उससे कम कक्षाएं उपलब्ध हैं, जबकि छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है, वहां शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए दो पालियों में संचालन आवश्यक है.
आपके शहर में
इन प्रखंडों के विद्यालयों में दो पालियों में होगी पढ़ाई
जारी आदेश के अनुसार बेनीपुर के मवि व उमावि शिवराम, बहेड़ी के मवि मिर्जापुर, मवि कोरा, मवि अटहर, मवि घीवही पावर, मवि बहेड़ी व मवि अटही, तारडीह के मवि कैथवार व मवि उगहां, किरतपुर के मवि जमालपुर व मवि ककरवाड़ा, घनश्यामपुर के मवि पुनहद, सदर के मवि रानीपुर, लोहारा हिंदी, सानोकी, देवरी, मखनाही, छोटाइपट्टी व विजुली दो पालियों में चलेंगे.
सिंहवाड़ा, केवटी, जाले और बहादुरपुर के स्कूल भी शामिल
हायाघाट के मवि उरसामा, सिंहवाड़ा के मवि विशुनपुर, मवि मनिकौली, मवि कोरा, श्री छेदी साह मवि महिसारी व मवि सरसंड, कुशेश्वरस्थान के मवि गंगौनी, केवटी के मवि पैगम्बरपुर, नयागांव व मध्योपट्टी, जाले के मवि जाले पूर्वी, जाले व बंधौली, बिरौल के मवि उछती, शंभूपुर व बलिया दो शिफ्ट में संचालित होंगे.
मनीगाछी, हनुमाननगर व गौड़ाबौराम के स्कूलों में नई व्यवस्था
मनीगाछी के मवि दहौड़ा, गंज, बाजितपुर व फतेहपुर उर्दू, बहादुरपुर के मवि सिंघुआ व अडौल, हनुमाननगर के मवि डेहलाही, नेयाम व रामपुरडीह तथा गौड़ाबौराम के मवि बेलवाड़ा, मनसारा बाथ व नाड़ी दो पालियों में संचालित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: दरभंगा: शिक्षकों के वित्तीय उन्नयन को लेकर डीपीओ सख्त, जारी की चेकलिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए