दरभंगा: शिक्षकों के वित्तीय उन्नयन को लेकर डीपीओ सख्त, जारी की चेकलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा: शिक्षकों के वित्तीय उन्नयन को लेकर डीपीओ सख्त, जारी की चेकलिस्ट

दरभंगा के स्थापना डीपीओ ने शिक्षकों और कर्मियों के वित्तीय उन्नयन (ACP/MACP) को लेकर महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है. इसमें निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक अभिलेख और जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. अधूरे आवेदनों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

 Darbhanga Teacher MACP: जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना डीपीओ अवधेश कुमार ने शिक्षकों एवं कर्मियों के वित्तीय उन्नयन (एसीपी/एमएसीपी) से संबंधित कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है. पत्र में संबंधित शिक्षकों से निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि वित्तीय उन्नयन से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन के साथ जमा करने होंगे ये आवश्यक दस्तावेज

जारी निर्देश के अनुसार, वित्तीय उन्नयन के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को सेवा पुस्तिका से संबंधित विवरण, नियुक्ति एवं योगदान की तिथि, वर्तमान पदस्थापन, वेतन निर्धारण और पूर्व में प्राप्त वित्तीय लाभ की जानकारी जमा करनी होगी. इसके लिए आवेदन प्रपत्र के साथ एक विस्तृत चेकलिस्ट भी जारी की गई है.

अधूरे आवेदनों पर नहीं होगी कार्रवाई, समय पर दें रिपोर्ट

स्थापना डीपीओ ने स्पष्ट किया है कि अधूरे आवेदन या आवश्यक कागजात न होने पर कार्रवाई संभव नहीं होगी. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण आवेदन और अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे लंबित मामलों का निष्पादन बिना किसी विलंब के किया जा सके.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर का असर: डीएमसीएच की बंद लांड्री होगी चालू, उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन