प्रभात खबर का असर: डीएमसीएच की बंद लांड्री होगी चालू, उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण
लॉन्ड्री का निरीक्षण करते डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network
DMCH में लंबे समय से बंद पड़ी लांड्री को लेकर अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है. उपाधीक्षक ने खुद लांड्री का निरीक्षण कर मशीनों की कार्यक्षमता जांची है. हैंडओवर और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अस्पताल में कपड़ों की धुलाई शुरू हो जाएगी.
DMCH Laundry News: डीएमसीएच में स्थापित अत्याधुनिक लांड्री वर्षों से बंद रहने की खबर सोमवार को 'प्रभात खबर' में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है. मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने लांड्री को जल्द चालू कराने की दिशा में पहल तेज करते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दीं. लंबे समय से बंद पड़ी इस लांड्री के कारण अस्पताल के कपडे धुलाई के लिए पटना भेजने पड़ रहे हैं.
आपके शहर में
उपाधीक्षक ने किया लांड्री का निरीक्षण
मंगलवार को डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सर्जरी भवन स्थित लांड्री का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने सभी मशीनों को चलवाकर उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया. लांड्री की एक इकाई सुपरस्पेशलिटी भवन में भी है, जहां कपड़ों का स्टरलाइजेशन होता है.
मशीनों की कार्यक्षमता का लिया गया जायजा
निरीक्षण के दौरान सभी आधुनिक मशीनों का परीक्षण किया गया. उपाधीक्षक ने मशीनों की कार्यक्षमता, उपयोगिता और रखरखाव की स्थिति देखी. उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई तकनीकी कमी हो तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि संचालन बिना रुकावट शुरू हो सके.
हैंडओवर और टेंडर प्रक्रिया के बाद अस्पताल में होगी धुलाई
अस्पताल प्रशासन के अनुसार बीएमएसआईसीएल से लांड्री का विधिवत हैंडओवर मिलने तथा टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कपड़ों की धुलाई डीएमसीएच परिसर में ही शुरू हो जाएगी. इससे कपड़ों को पटना भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी.
ये भी पढ़ें: दरभंगा: 25 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगी पीटीएम, अभिभावकों की भागीदारी पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए