Darbhanga News : मब्बी पुल के निकट मिला पांच दिन के नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मब्बी पुल के निकट रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिला.

विज्ञापन

Darbhanga News : सदर. मब्बी पुल के निकट रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पांच दिन के नवजात शिशु का शव मिला. यह खबर आग की तरह फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना मब्बी पुलिस को दी. इसपर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के पास से गुजर रहे राहगीरों ने झाड़ी के बीच नवजात को पड़ा देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी. मब्बी थानाध्यक्ष रोशन कुमार सदल-बल वहां पहुंचे. जांच की. नवजात की उम्र लगभग पांच दिन बताई गयी. इस संबंध में मब्बी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई. उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन