पंचोभ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
मंत्री मदन साहनी का ज्ञापन देते विकास चौधरी | Prabhat Khabar Network

मंत्री मदन साहनी का ज्ञापन देते विकास चौधरी | Prabhat Khabar Network

पंचोभ स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हालत में है, जहां बरसात में छत से पानी टपकता है और प्लास्टर गिरता है। भाजपा युवा मोर्चा ने मंत्री मदन सहनी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पुनर्निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर प्रखंड की पंचोभ पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास विवेक चौधरी ने बिहार सरकार के मंत्री सह बहादुरपुर विधायक मदन सहनी को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अस्पताल भवन की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

बरसात में टपकती है छत, गिरता है प्लास्टर

ज्ञापन में कहा गया है कि स्वास्थ्य केंद्र का भवन अत्यंत जर्जर और दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है. बरसात के दौरान छत से पानी टपकता है और प्लास्टर के टुकड़े टूटकर गिरते रहते हैं. इससे अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है.

नए भवन या जीर्णोद्धार की मांग

विकास विवेक चौधरी ने मंत्री मदन सहनी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराने और अस्पताल भवन के पुनर्निर्माण अथवा जीर्णोद्धार की दिशा में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल भवन का सुदृढ़ होना आवश्यक है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन