Darbhanga News: पुल की रेलिंग से टकरा कर 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 9:52 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:वह सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से कमतौल जा रहा था.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. जोगियारा- कमतौल पथ में खिरोई नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी जाले थाना क्षेत्र के बंधौली निवासी 55 वर्षीय परमेश्वर महतो की मौत सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक के चाचा कृष्ण मोहन महतो एवं बलराम महतो ने बताया कि परमेश्वर कोलकाता में ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था. उसके तीन अविवाहित पुत्र व तीन पुत्री है. पत्नी संजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अब छह बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यह चिंता स्थानीय लोगों को खाये जा रही है. बताया जाता है कि वह सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से कमतौल जा रहा था. इसी दौरान पुल के रेलिंग से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. लावारिस हालत में सड़क किनारे काफी समय तक बेहोश पड़ा रहा. सूचना मिलने पर कमतौल पुलिस जख्मी को इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल भेज दी. प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए शहर के किसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन