Darbhanga News: सुरक्षा रेलिंग से टकरायी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 10:03 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:सेवका गांव के पास एसएच 56 पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सेवका गांव के पास एसएच 56 पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के वार्ड 03 के मखनाही टोल निवासी शिवशंकर पासवान के 30 वर्षीय पुत्र अवधेश पासवान के तौर पर हुई है. दो दिन पूर्व वह ननिहाल खगड़िया जिले स्थित भिखाड़ी घाट गया था. मंगलवार की शाम बाइक से घर आ रहा था. इसी बीच सेवका गांव के पास सड़क सुरक्षा रेलिंग से बाइक टकरा गयी और युवक सड़क पर गिर गया. सिर में गंभीर चोट लगी. राहगीरों ने थाना को सूचना दी. थाना अध्यक्ष केशरीनन्द कुमार राम घटना स्थल पर पहुंचे और युवक को कुशेश्वरस्थान स्वास्थ्य केंद्र ले गये. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जा रहा है. मृतक की पत्नी आंचल देवी समेत परिजन का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक को एक साल की बेटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन