दरभंगा में स्कूल के हॉस्टल में छात्र का फंदे से लटका मिला शव, पिता ने बताया आखिरी फोन कॉल पर क्या की थी शिकायत
घटनास्थल से जुड़ी तस्वीर
Bihar News: बड़ी खबर दरभंगा से है जहां, एक स्कूल के हॉस्टल से छात्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. शव मिलते ही हड़कंप मच गया. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर छात्र के पिता ने बताया कि, बेटे ने आखिरी बार फोन कॉल पर क्या कुछ शिकायत की थी.
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर है जहां एक स्कूल के हॉस्टल से छात्र का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. शव मिलते ही सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढी के अरावली कनीय हाउस में सातवें वर्ग के छात्र जीतन गौतम का शव बेड के ऊपर लटकते हुए मंगलवार की सुबह में मिला.
लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरा
जीतन गौतम केवटी पंचायत की मुखिया रूबी कुमारी और सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार साहू का बेटा था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. इस दौरान पुलिस घटना स्थल पर पहुंचते ही शव को उतारकर गाड़ी में रखकर जाने लगी. इधर, शव को लेकर जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर प्रदर्शन करने लगे.
पिता ने बताई बड़ी बात
मृतक छात्र के पिता संतोष कुमार साहू ने बताया कि, मेरे बेटे के साथ अक्सर स्कूल में मारपीट किया जा रहा था. बीती रात भी उसने मोबाइल पर मारपीट करने की बात कही थी. परिजन सुबह आने की बात कहकर सो गये. जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को मिली और उनका गुस्सा भड़क गया. पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जांच टीम के आने से पहले साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को उतारकर ले जा रहे थे.
शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास
वहीं, स्कूल परिसर में मृतक की मां मुखिया रूबी कुमारी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. ऐसे में घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं. मृतक के परिजन प्राचार्य को सामने लाने की मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ कार्यालय में ताला लटका हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










