Island In Bihar: बिहार के इस आइलैंड को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गंगा के बीच तीन पहाड़ियों का दिलकश है नजारा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Jul 2025 2:09 PM
Island In Bihar (सांकेतिक तस्वीर)
Island In Bihar: भागलपुर के कहलगांव में गंगा नदी के बीचों बीच एक आइलैंड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह बिहार का एकलौता आइलैंड है, जिसको लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. दरअसल, सरकार इसे अब रॉक कट टेंपल के रूप में सुरक्षित घोषित करने जा रही है.
Island In Bihar: बिहार में पर्यटन को लेकर सरकार की ओर से कई पहल किए जा रहे हैं. ऐसे में बिहार के कई पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है. इस बीच बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में इकलौता आइलैंड है, जिसे लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि, यह क्षेत्र पैराणिक मायनों में बेहद ही खास है. यहां गंगा नदी के बीचों बीच तीन पहाड़ियों का दिलकश नजारा लोगों को खूब आकर्षित करता है. तीनों पहाड़ियों की अपनी ही कहानियां है. इसे देखने के लिए दूसरे राज्यों से लोग पहुंचते हैं. ऐसे में इसे लेकर अब बड़ा निर्णय सरकार ने लिया है.
बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इसे रॉक कट टेंपल के रूप में सुरक्षित घोषित करने जा रही है. लाखों की संख्या में हर साल पर्यटक यहां घूमने पहुंचते हैं. यहां शांति का माहौल लोगों को खूब पसंद आता है. लोग यहां मेडिटेशन और प्रकृति का लुत्फ उठाने भी आते हैं. बता दें कि, भागलपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर राजघाट से आगे बढ़ने पर गंगा नदी में तीन पहाड़ियां दिखाई देती हैं. शांति बाबा पहाड़, बंगाली बाबा पहाड़ और पंजाबी बाबा पहाड़. ऐतिहासिक रूप से ये पहाड़ियां बुद्ध आश्रम, तापस आश्रम और नानकशाही आश्रम के रूप में जानी जाती थीं.
की जाएगी ऐतिहासिक और पुरातात्विक जांच
वहीं, अब बिहार सरकार की प्लानिंग है कि, इसे रॉक कट टेंपल के तौर पर संरक्षित किया जाएगा. कला, संस्कृति और युवा विभाग की पहल पर इन पहाड़ियों की ऐतिहासिक और पुरातात्विक जांच की जाएगी. इसके साथ ही इन्हें बिहार प्राचीन पुरातत्व अवशेष एवं कलानिधि अधिनियम 1976 के अंतर्गत अधिसूचित कर संरक्षित घोषित किया जाएगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि, इस पहल से इस इलाके का विकास और पर्यटन सुविधाओं को गति भी मिलेगी. कहा जा रहा है कि, यह निर्णय स्थानीय लोगों के हित को भी ध्यान में रख कर लिया गया है.
विदेशों से भी पहुंचते हैं पर्यटक
गंगा नदी के बीचों बीच तीन पहाड़ियों का यह क्षेत्र आध्यात्मिक दृष्टिकोण से खास माना जाता है. जानकारी के मुताबिक, यह क्षेत्र ‘विक्रमशिला गंगेटिक डॉल्फिन सेंचुरी’ का हिस्सा है, जिसके कारण गंगा नदी में डॉल्फिन का नजारा भी लोगों को देखने के लिए मिलता है. इस तरह से यह क्षेत्र भागलपुर के लोगों के लिए तो खास है ही लेकिन, साथ में अन्य राज्यों और विदेश से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं. यहां का प्राकृतिक नजारा लोगों को खूब भाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










