Benipur News: धरौड़ा चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर
धरौड़ा-सकरी मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक मो. अरमान की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई, जिससे गंभीर चोट आई.
Benipur News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा-सकरी मुख्य मार्ग पर धरौड़ा चौक के निकट गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार के कारण युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
मृतक की पहचान बाथो रढ़ियाम पंचायत के रढ़ियाम गांव निवासी मो. समीरूल के पुत्र मो. अरमान (23) के रूप में हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरमान बाइक से घर लौट रहा था. धरौड़ा चौक के मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गया.
गश्ती पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बहेड़ा थाना की गश्ती टीम ने घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
गश्ती दल के पदाधिकारी मिथिलेश कुमार राही ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.
परिवार में मचा कोहराम
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










