Darbhanga News: उम्र बढ़ने के साथ हड्डी व जोड़ की समस्या के प्रति रहें गंभीर

Updated at : 10 Aug 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: उम्र बढ़ने के साथ हड्डी व जोड़ की समस्या के प्रति रहें गंभीर

Darbhanga News:मिथिलांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में बोन एंड ज्वाइंट डे पर सीएमइ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मिथिलांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में बोन एंड ज्वाइंट डे पर सीएमइ का आयोजन किया गया. इसमें वृद्धजनों में बढ़ती हड्डी व जोड़ संबंधित समस्याओं के निदान और उपचार पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता एमओए के अध्यक्ष प्रो. डॉ एसएन सर्राफ ने की. उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की देखभाल आवश्यक हो जाती है. समय पर उपचार से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी. इससे पूर्व सुबह में कर्पूरी चौक से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गयी. इसमें शहर के प्रमुख डॉक्टरों ने भाग लिया. सीएमइ में डॉ सर्राफ के अलावा सचिव डॉ राधिका रमण, डॉ. रामाशीष यादव, डॉ गौरी शंकर झा, डॉ जियाउल होदा, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ प्रत्युष पराग, डॉ अमित कुमार सहित अन्य डॉक्टर शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन