Darbhanga News: निकाह के बाद बहन के ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Darbhanga News:रसियारी-दरभंगा मुख्य मार्ग एसएच-57 में पाली बाजार स्थित होन्डा एजेंसी के निकट दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
Darbhanga News: घनश्यामपुर. रसियारी-दरभंगा मुख्य मार्ग एसएच-57 में पाली बाजार स्थित होन्डा एजेंसी के निकट दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान गनोन निवासी मो. सफीक के 18 वर्षीय पुत्र नसीम के रूप में हुई. वहीं घायल बाइक चालक रूपसपुर के नूर आलम के पुत्र मो. सद्दाम बताया गया है. बताया जाता है कि मृतक की चचेरी बहन की आज शादी हुई थी. इसी क्रम में वह बहन के ससुराल लोकनिया में पोहद्दी बेला जा रहा था. इससे निकाह की खुशी के माहौल पर गम पसर गया. वहीं मो. सद्दाम पाली बाजार जा रहा था. इसी क्रम में होंडा एजेंसी के निकट दोनों बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. आनन-फानन में नसीम को स्थानीय लोग घनश्यामपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ संदीप कुमार झा ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल युवक को निजी अस्पताल पाली में स्थानीय लोगों द्वारा लाया गया, जहां गंभीर अवस्था देख उसे दरभंगा जाने की सलाह दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. साथ ही दोनों बाइक को जब्त कर ली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




