दरभंगा में पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में सीआईएसएफ जवान को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

प्रतीकात्मक तस्वीर
दरभंगा के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में सीआईएसएफ के जवान संदीप बारा को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Darbhanga News: दरभंगा के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में गोली लगने से सीआईएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि घटना के कारणों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है.
यह भी पढ़ें: सरकारी विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के आकलन के लिए 24 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ निवासी संदीप बारा के रूप में हुई पहचान
घायल जवान की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी संदीप बारा के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फिलहाल उन्हें बोलने से मना किया है. इस कारण पुलिस अब तक उनका बयान दर्ज नहीं कर सकी है.
सर्विस हथियार से गोली चलने की आशंका
सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आशंका सामने आई है कि गोली जवान के सर्विस हथियार से दुर्घटनावश चली हो सकती है. हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
बयान के बाद होगा घटना का खुलासा
पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय जवान किस परिस्थिति में था, हथियार कैसे चला और मौके पर कौन-कौन मौजूद थे.
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि चिकित्सकीय अनुमति मिलने के बाद घायल जवान का बयान दर्ज किया जाएगा. इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोली दुर्घटनावश चली या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










