सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात का होगा आकलन, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Author Minu gupta|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों से शिक्षकों की वास्तविक संख्या और विषयवार जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

Darbhanga News: सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) के अनुसार आवश्यक शिक्षकों की वास्तविक संख्या का आकलन किया जाएगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से निर्धारित प्रपत्र में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलग-अलग स्तर के विद्यालयों से मांगी गई जानकारी

शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10 तथा कक्षा 11 से 12 तक के विद्यालयों के लिए अलग-अलग प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं.

इनमें कार्यरत शिक्षकों का नाम, पद, नियुक्ति तिथि, लिंग, योगदान तिथि और वर्तमान पदस्थापन सहित अन्य विवरण दर्ज करना होगा.

विषयवार शिक्षकों का भी देना होगा ब्योरा

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, कंप्यूटर सहित अन्य विषयों के शिक्षकों का अलग-अलग विवरण मांगा गया है.

वहीं प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में भी उपलब्ध शिक्षकों तथा आवश्यक शिक्षकों की संख्या का विषयवार आकलन किया जाएगा.

पारदर्शी होगी पदस्थापन प्रक्रिया

शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यालयों में वास्तविक आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विषयवार रिक्तियों की पहचान करना तथा भविष्य में शिक्षकों के पदस्थापन और स्थानांतरण की प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक एवं पारदर्शी बनाना है.

24 घंटे में प्रतिवेदन देने का निर्देश

स्थापना डीपीओ अवधेश कुमार ने सभी संबंधित विद्यालयों को 24 घंटे के भीतर निर्धारित प्रारूप में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने छात्र-शिक्षक अनुपात के विभागीय मानकों के अनुरूप रिपोर्ट तैयार कर समय पर भेजने को कहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन