डॉ अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य का पदभार संभाला

डॉ अभय कुमार शर्मा ने दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और नियमित कक्षाओं व गुणवत्ता पर जोर देने की बात कही है.
Darbhanga News: राज्य विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर डॉ अभय कुमार शर्मा ने शुक्रवार को दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
यह भी पढ़ें: डीसी विपत्र जमा नहीं करने वाले बीआरसी कर्मियों के वेतन से होगी 20 प्रतिशत कटौती
कॉलेज परिसर और प्रयोगशालाओं का किया निरीक्षण
कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ शर्मा ने महाविद्यालय परिसर, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने शिक्षकों और कर्मियों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की.
नियमित कक्षाओं और गुणवत्ता पर रहेगा जोर
नए प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन, प्रयोगशाला आधारित शिक्षण और तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा
डॉ शर्मा ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और छात्रहित में संचालित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
सहयोग से मिलेगी नई पहचान
उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राज कुमार रंजन
राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










