बेटी को इलाज के लिए ले जा रहे थे पिता, स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

मौके उपस्थित ग्रामीण

जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. बच्ची को इलाज के लिए उसके पिता बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Darbhanga News: जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर गररी पंचायत के बहुरी पुल के समीप गुरुवार को स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत बच्ची की पहचान पौनी गांव निवासी राजेश महतो की पुत्री आराधना कुमारी उर्फ अंजली के रूप में हुई है. हादसे के बाद गंभीर हालत में डीएमसीएच ले जाने के दौरान अंजली ने रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं, उसके पिता राजेश महतो का पैर टूट गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो. | Prabhat Khabar Network

इलाज के लिए बेटी को बाइक से ले जा रहे थे पिता

जानकारी के अनुसार राजेश महतो अपनी पुत्री अंजली को इलाज के लिए बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी.

टक्कर के बाद पिता-पुत्री बाइक से नीचे गिर गये. वहीं स्कॉर्पियो भी सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में जाकर लुढ़क गयी.

अस्पताल ले जाते समय बच्ची ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिता-पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया.

डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही आठ वर्षीय अंजली की मौत हो गयी. वहीं उसके पिता राजेश महतो का पैर टूटने से गंभीर चोट लगी है.

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार

दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. स्कॉर्पियो का मालिक सीतामढ़ी के मिर्जापुर निवासी जमील खान बताया जा रहा है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष दीपशिखा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार स्कॉर्पियो चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

मां हुई बेहोश, गांव में पसरा मातम

अंजली की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बेटी की मौत की सूचना सुनकर उसकी मां बेहोश हो गयी.

घटना के बाद पौनी गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई बच्ची की मौत से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: बहन से कहासुनी के बाद घर से निकली 15 साल की छात्रा, पुल पर पहुंचकर नदी में कूदी

सड़क से 10 फीट नीचे खेत में लुढ़का हुआ स्कॉर्पियो व दुर्घटनाग्रस्त बाइक. | Prabhat Khabar Network
सड़क से 10 फीट नीचे खेत में लुढ़का हुआ स्कॉर्पियो व दुर्घटनाग्रस्त बाइक. | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन