तीसरी सक्षमता परीक्षा के लिए 12 मार्च तक किया जा सकेगा आवेदन

Updated at : 23 Feb 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

नियोजन इकाई के अधीन नियुक्त विभिन्न कोटि के शिक्षकों के लिए तीसरी सक्षमता परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

दरभंगा. नियोजन इकाई के अधीन नियुक्त विभिन्न कोटि के शिक्षकों के लिए तीसरी सक्षमता परीक्षा की तिथि जारी कर दी गयी है. 12 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी. ढाई घंटे की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1100 लिए जाएंगे. वैसे शिक्षक अभ्यर्थी, जो सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) एवं (द्वितीय) में सम्मिलित नहीं हुए हैं अथवा अनुत्तीर्ण हुए हैं, इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. वहीं सक्षमता द्वितीय परीक्षा में फॉर्म भरने के बावजूद शामिल नहीं होने वाले भी शिक्षक अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकेंगे. स्थानीय निकाय द्वारा प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक (शारीरिक शिक्षक सहित) तथा पुस्तकालय अध्यक्ष इसका लाभ ले सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन