Darbhanga News:आज से इ-शिक्षाकोष पर ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर मिलेगा शिक्षकों काे वेतन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 10:48 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:एक अक्तूबर से इ शिक्षाकोष पर ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों को वेतन मिलेगा. इसको लेकर शिक्षकों में सोमवार को दिनभर चर्चाएं होती रही.

विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा. एक अक्तूबर से इ शिक्षाकोष पर ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों को वेतन मिलेगा. इसको लेकर शिक्षकों में सोमवार को दिनभर चर्चाएं होती रही. शिक्षकों को नई व्यवस्था को कुछ लचीला बनाये जाने की आशा थी. ऐसा नहीं होने से उनमें मायूसी देखी जा रही है. शिक्षकों के बीच विगत तीन महीने में ट्रायल बेसिस पर ऑनलाइन उपस्थिति में दिक्कतों की चर्चा थी. नेटवर्क प्रॉब्लम, आने में थोड़ी देरी, स्कूल से जाने के समय नेटवर्क एवं सर्बर प्रॉब्लम आदि समस्याओं को बताया. कई शिक्षकों का कहना था कि जाड़ा के मौसम में शाम 4.30 बजे अंधेरा होने लगता है. वहीं 8.50 बजे स्कूल पहुंचना आसान नहीं होगा. कई शिक्षकों का कहना था कि कई राज्यों में विद्यालय का संचालन 10 बजे से शाम बजे तक संचालित होता है. वर्तमान में बाढ़ के कारण भी जिले के कई इलाकों में नेटवर्क की समस्या बनी रहेगी. ऐसी स्थिति में शिक्षक किस प्रकार से अपनी उपस्थिति बना पाएंगे? क्या ऑनलाइन उपस्थित नहीं बनने पर वेतन की कटौती होगी? आदि मुद्दों पर शिक्षकों के बीच सोमवार को चर्चा का बाजार गर्म रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन