ePaper

Aadhaar Card: दरभंगा शहर के 1607 स्कूली विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं, इ-शिक्षा कोष पर अपडेट करने का निर्देश

Updated at : 06 Oct 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar-Card

Aadhaar Card: दरभंगा शहर के 1607 स्कूली विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं है. विभाग ने इन बच्चों का आधार 10 दिनों के अंदर बनवा कर अपडेट करने को कहा है.

विज्ञापन

Aadhaar Card: दरभंगा जिले के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसा एवं संस्कृत तथा निजी विद्यालयों में सभी नामांकित बच्चों का आधार आधारित डाटा इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड किया जाना है. इस क्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का डाटा बिना आधार सत्यापन का पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया. पहले यह विकल्प विभाग की ओर से नहीं दिया गया था. किंतु बाद में विभाग ने ऐसे बच्चों का डाटा अपलोड करने की अनुमति इस शर्त पर दी कि इन बच्चों का आधार 10 दिनों के अंदर बनवा कर अपडेट कर दिया जाएगा.

विभाग ने पूरे जिले का आंकड़ा जारी किया

लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है. इसको लेकर विभाग ने पूरे जिले का आंकड़ा जारी किया है, जिनका आधार डाटा अपडेट किया जाना है. शहर में इ शिक्षा कोष पोर्टल पर 28080 नामांकित छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड किया गया है. इसमें 26473 छात्र-छात्राओं का डाटा आधार सत्यापित हैं, जबकि 1607 ऐसे नामांकित बच्चे हैं, जिनके पास आधार नहीं होने के बावजूद पोर्टल पर डाटा अपलोड किया गया है. अब ऐसे बच्चों के आधार अपडेट करने का आदेश नगर बीइओ कृतिका वर्मा ने दिया है. उन्होंने संबंधित विद्यालय प्रधानों को तीन दिनों के अंदर संबंधित बच्चों की पहचान कर आधार कार्ड के लिए अध्यक्षतापित केंद्र पर बनवाने एवं पोर्टल पर आधार अपडेट करने के निर्देश दिए हैं.

Also Read: Bihar News: कटिहार के सरैया ढाला के समीप गढ्ढा में चार किशोर की डूब कर मौत, घटना के बाद गांव में मचा चीख और चीत्कार

पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश

जारी सूची के अनुसार इसमें से अधिकांश शहर के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय है. जिनके छात्र-छात्राओं का बिना आधार का इ शिक्षा कोष पोर्टल पर डाटा अपलोड किया गया है. इसमें जिला स्कूल के 535, मारवाड़ी हाई स्कूल के 139 एवं सुंदरपुर बेला उच्च विद्यालय के 183 छात्र छात्राएं शामिल है. इसके अलावा आदर्श मध्य विद्यालय में 28, मध्य विद्यालय खाजासराय में 61, केके लाल मध्य विद्यालय में 20, प्राथमिक विद्यालय अखंड में 25, मध्य विद्यालय रहमगंज में 25, मध्य विद्यालय मदारपुर में 26, प्राथमिक विद्यालय रामगंज उर्दू में 28 बच्चे बिना आधार कार्ड वाले हैं. अन्य कई प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के एक अथवा दो अंको की संख्या में छात्र-छात्राएं बिना आधार कार्ड के है. जिनके आधार कार्ड बनवाकर तीन दिनों के अंदर पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन