बथई में आग लगने से एक घर जला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2024 12:06 AM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के लगमा पंचायत के बथई गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से एक घर जल गया. घर में रखे अनाज समेत अन्य सामान खाक हो गये.

विज्ञापन

तारडीह (दरभंगा) . प्रखंड क्षेत्र के लगमा पंचायत के बथई गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से एक घर जल गया. घर में रखे अनाज समेत अन्य सामान खाक हो गये. इस दौरान मवेशी को बचाने के क्रम में गृहस्वामी रामबाबू यादव बुरी तरह झुलस गये. भैंस भी झुलस गई. देर रात आग लगने के कारण आग पर काबू पाने में लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी. इस अग्निकांड में लगभग 25 से 30 हजार के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. स्थानीय मुखिया रामाश्रय चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे. अंचल प्रशासन को जानकारी दी. इधर झुलसे रामबाबू का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन