शबाना को जिंदा जलाने की घटना से ताजा हुई मनोज चौधरी हत्याकांड की याद

Published at :12 May 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
शबाना को जिंदा जलाने की घटना से ताजा हुई मनोज चौधरी हत्याकांड की याद

दरभंगा : जमीनी विवाद को लेकर 25 मार्च को थाने से चंद कदम की दूरी पर जमीनी विवाद को लेकर बीच सड़क पर कैलाश प्रसाद गुप्ता व उनके परिजनों ने कबीलपुर निवासी मनोज कुमार चौधरी के उपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था. छह दिन जीवन और मौत से जूझने के बाद दिल्ली में इलाज […]

विज्ञापन

दरभंगा : जमीनी विवाद को लेकर 25 मार्च को थाने से चंद कदम की दूरी पर जमीनी विवाद को लेकर बीच सड़क पर कैलाश प्रसाद गुप्ता व उनके परिजनों ने कबीलपुर निवासी मनोज कुमार चौधरी के उपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था. छह दिन जीवन और मौत से जूझने के बाद दिल्ली में इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया था.

महज कुछ धूर जमीन के लिए कैलास प्रसाद व उनके परिजनों ने मिलकर इस तरह का नृशंस कदम उठाया था. घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश पैदा हुआ था. कई दिनों तक लहेरियासराय थाना क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण रही. इस मामले में काफी राजनीति भी हुई. हालांकि पुलिस ने सभी छह आरोपित सलाखों के पीछे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन